uttarakhand crime: विदेश भेजने के नाम पर महिला ने ठगे तीन लाख – The Hill News

uttarakhand crime: विदेश भेजने के नाम पर महिला ने ठगे तीन लाख

हल्द्वानी की एक महिला ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हल्द्वानी के गौजाजाली में रहने वाली एक महिला की तलाश में उत्तर प्रदेश की बलरामपुर पुलिस हल्द्वानी पहुंची है। बताया जा रहा है उक्त महिला पर बलरामपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इसी सिलसिले में बलरामपुर पुलिस के एसआई हरेकृष्ण उपाध्याय और कां. प्रेम गुप्ता ने बनभूलपुरा थाने में अपनी आदम दर्ज की है।

पुलिस आरोपी महिला को तलाश रही है। एसआई हरेेकृष्ण उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी बिचवपुर बलरामपुर ने गौजाजाली में रहने वाली रजनी नामक महिला के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रूपए की ठगी करने का आरोप है, जिस पर वहां पर रजनी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

रजनी के खिलाफ कई अन्य लोगों ने भी धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में बलरामपुर पुलिस शनिवार को हल्द्वानी पहुंची। फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बलराम पुलिस बनभूलपुरा पुलिस के साथ आरोपी महिला का तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *