Himachal news: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा बोली- वीरभद्र सिंह के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव – The Hill News

Himachal news: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा बोली- वीरभद्र सिंह के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेगी। विधानसभा का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर लड़ा जाएगा। कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल कर दोबारा सत्ता में लौटेगी। बुधवार को होलीलाज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए काफी कम वक्त बच गया है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को आक्रामक रुख के साथ चुनावी मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा हाल ही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है, जिससे कार्यकर्ताओं में जोश है।

प्रतिभा सिंह ने कहा वीरभद्र सिंह के बिना चुनावी मैदान में जाना काफी मुश्किल था, उपचुनाव में कांग्रेस उनके बगैर चुनावी मैदान में उतरी और जीत हासिल की। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह आज भी प्रदेश की जनता के दिलों में बसते हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा के साढे़ 4 साल के कार्यकाल में कोई भी बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री और मंत्री जो उद्घाटन कर रहे हैं उनके काम कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुए थे। उन्होंने कहा प्रदेश में जो भी विकास हुआ है उसमें 90 फीसद काम वीरभद्र सिंह ने करवाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *