पणजी, एएनआइ। भाजपा नेता प्रमोद सावंत आज गोवा के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह तालेइगाओ में स्थित डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सावंत ने शनिवार को स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। सावंत ने सीएम पद की शपथ लेने से पहले पूजा-अर्चना भी की।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। समारोह में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। ल ही में गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। भाजपा ने सबसे ज्यादा 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 11, निदर्लीयों ने तीन सीटों पर कब्जा किया था। साथ ही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और आम आदमी पार्टी ने दो-दो सीटें जीती थी। जीएफपी और आरजीपी ने एक-एक सीट जीती थी।