himachal news: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से तीन दिन मौसम रहेगा सुहावना, बारिश के आसार – The Hill News

himachal news: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से तीन दिन मौसम रहेगा सुहावना, बारिश के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। हल्‍की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। आने वाले द‍िनों में मौसम एक बार फि‍र से करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 25 मार्च तक प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में आंधी चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस समय होने वाली बारिश गेहूं की फसल के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। किसान भी बारिश के इंतजार में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *