चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नए मंत्रियों को सुबह 11 बजे राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।
भगवंत मान के मंत्रिमंडल में केवल एक ही महिला को शामिल किया जा रहा है। दिडबा से जीत कर आए हरपाल सिंह चीमा, मलोट से जीत कर आईं डा. बलजीत कौर, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अजनाला से गुरमीत सिंह धालीवाल, पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, मानसा से डा. विजय सिंगला , बोआ से जीते लालचंद कटारुचक , आनंदपुर साहिब से जीेते हरजोत सिंह बैंस मंत्री पद की शपथ लेंगे।