Uttarakhand news: देहरादून की एक महिला किसान का कमाल, मशरूम की खेती से कमा रही लाखों – The Hill News

Uttarakhand news: देहरादून की एक महिला किसान का कमाल, मशरूम की खेती से कमा रही लाखों

डोईवाला। खेती किसानी महिलाओं की बस की बात नहीं है। ऐसे जुमलों को डोईवाला की एक महिला ने करारा जबाव दिया है। बस मन में कुछ करने का जज्बा हो तो मंजिल अपने आप ही मिल जाती है। देहरादून की एक महिला किसान अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। इस महिला किसान ने मशरूम की खेती को स्वरोजगार जरिया बनाया। इतना हीं इस स्वरोजगार से मुनाफा भी कमा रही है।

जी हां, हम बात करें देहरादून जिला के नकरौंदा गांव स्थित जीरो प्वाइंट क्षेत्र निवासी गीता उपाध्याय के बारे में। गीता गांव में अजय स्वावलंबन केंद्र का संचालन करती हैं। यहां यह सब्जी उत्पादन, पशुपालन और मत्स्यपालन करती हैं। इसके साथ ही मशरूम उत्पादन भी करती हैं। इसमें उनका साथ उनके पति दीपक उपाध्याय देते हैं।

मशरूम से डेढ़ से दो लाख रुपये की होती है आय

महिला किसान गीता उपाध्याय बताती हैं कि आप नब्बे दिनों में लागत का दोगुना हासिल कर सकते हैं। मशरूम उत्पादन में सभी खर्चे जोड़कर 60 की लागत आती है। 90 दिनों में 500 बैग्स से 10 क्विंटल मशरूम का उत्पादन तक हो जाता है। यह बाजार में 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *