देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिये हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मिनाक्षी लेखी पर्यवेक्षक बनाई गई हैं। इससे पहले पीयूष गोयल और धमेंद्र प्रधान के पर्यवेक्षक बनाए जाने की सूचना था, लेकिन आज अधिकारिक पत्र जारी कर राजनाथ और लेखी को नियुक्त किया गया है। जल्द ही दोनों उत्तराखंड आएंगे और विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश का अगला मुख्यमँत्री कौन होगा यह तय कर दिया जाएगा।