देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज इस्तीफा दे देंगे। भाजपा बहुमत में आ गई है, जिसके बाद नए मंत्रिमंडल का गठन होने की प्रक्रिया शुरू होगी। संभव है कि धामी को दोबारा कमान सौंपी जा सकती हैं, हालांकि वह खटीमा से चुनाव हार गए हैं। वहीं धामी मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक के लिए सचिवालय पहुंच गए हैं। बैठक के बाद वह तुरंत राजभवन जाएंगे।
माना जा रहा है कि अगर बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री जारी रखने के लिए कहा तो मुख्यमंत्री आने वाले 2- 3 दिनों में शपथ ले लेंगे और अगर किसी और को मौका दिया गया तो दिल्ली से आएंगे पर्यवेक्षक वह बताएंगे कौन बनेगा मुख्यमंत्री। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी आलाकमान का कार्य है और हमेशा पर्यवेक्षक बनाए जाते हैं पर्यवेक्षकों के आने के बाद आगे का कार्य शुरू किया जाएगा