UP Election: केशव प्रसाद मौर्य की जगह डिप्टी सीएम बन सकती हैं बेबीरानी मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हारने के बाद भाजपा को उत्तर प्रदेश में नए उप मुख्यमंत्री पद की तलाश है। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा देहात से भाजपा विधायक बेबी रानी मौर्य को भाजपा केशव की जगह यूपी का अगला डिप्टी सीएम बना सकती है। इस बार चुनाव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही साथ 11 मंत्री चुनाव हारे हैं। इनकी खाली जगह भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी को मंत्रिमंडल में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण साधकर नए चेहरों को जगह देनी होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के फार्मूले में फिट डॉ. दिनेश शर्मा को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *