UP Election: यूपी में हार के बाद अखिलेश बोले- दूर हो गया भाजपा का आधे से ज्यादा भ्रम – The Hill News

UP Election: यूपी में हार के बाद अखिलेश बोले- दूर हो गया भाजपा का आधे से ज्यादा भ्रम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। इनकी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद ने तो कल हार को स्वीकार किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनता का धन्यवाद दिया है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। सपा के मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। अब भाजपा का यह घटाव निरंतर जारी रहेगा। उनका आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *