Uttarakhand breaking: फोन पर लड़की समझ कर जिससे करता रहा रोमांस वह निकला गे, किया कत्ल – The Hill News

Uttarakhand breaking: फोन पर लड़की समझ कर जिससे करता रहा रोमांस वह निकला गे, किया कत्ल

रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर जिले में एक किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक फोन पर जिसे लड़की समझ कर रात रात भर फोन पर रोमांटिक बातें करता था वह असल में गे था। हद तो तब हो गई जब दोनों का प्यार इतना बढ़ गया कि शादी करने को तैयार हो गए, लेकिन जब मिले तो पता लगा कि लड़की समझ कर जिससे बात करता था वह गे था। फिर क्या तो तैश में आकर युवक ने गे की हत्या कर दी। हत्याराेपित ने जब साथ रहने से इनकार कर दिया तो किशोर जिद पर अड़ गया। जिसके बार आरोपित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस आज हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *