Himachal News: सीएम जयराम के दिल्ली दौरे के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल

शिमला। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार 11 व 12 मार्च को प्रस्तावित दौरा है। इस दौरान जयराम ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व आलाकमान से प्रदेश के राजनीतिक हालात पर मंथन करेंगे। पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव नतीजे हिमाचल के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं। हिमाचल में सरकार व संगठन में राजनीतिक बदलाव होगा। सूत्रों की माने तो सरकार के दो मंत्रियों का जाना तय है। मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी संकेत दे चुके हैं। मंत्रियों को बाहर करने के पीछे उनकी विभागों में परफारमेंस सबसे बड़ा फैक्टर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *