बुलंदशहर। बुलंदशहर में सोमवार को एक छात्रावास में बड़ा हादसा हो गया। दानपुर में डिबाई तहसील के पीछे बने छात्रावास में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस का सिलेंडर फट गया। इससे वहां भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 13 छात्र झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के मेडिकल कालेज भेजा गया है। यहां एक छात्र त्रिदेव की हालत नाजुक बनी है। मोके पर पहुँचकर पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे है।
बताया गया कि मेस के कर्मचारी सुबह का खाना बना रहे थे। इसी दौरान एक छोटे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। खाना बना रहा कर्मचारी इस सिलेंडर को लेकर बाहर भागा, लेकिन वह गिर गया। कर्मचारी के गिरते ही सिलेंडर फट गया, और तेज आवाज हुई। छात्र खाना बना रहे कर्मचारियों को बचाने के लिए दौड़े और एक एक करके आग का शिकार होते गए। घटना में खाना बनाने वाले दो लोग अजय चुन्नू झुलसे है।