Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट – The Hill News

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

 

Pls read:Uttarakhand: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *