CBSE: 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे देखें रिजल्ट – The Hill News

CBSE: 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे देखें रिजल्ट

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 87.98% छात्र सफल हुए हैं। लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारी है, 91.52% लड़कियाँ परीक्षा में सफल रहीं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12% रहा।

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

  2. होम पेज पर दिए गए 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  3. नए पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  4. आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. रिजल्ट का प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए एक सॉफ्ट कॉपी भी सेव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *