khalistan movement : खालिस्तान समर्थकों को ब्रिटेन में भारतीय तिरंगे के अपमान के बाद भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, हरकत में आए ब्रिटिश अधिकारी – The Hill News

khalistan movement : खालिस्तान समर्थकों को ब्रिटेन में भारतीय तिरंगे के अपमान के बाद भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, हरकत में आए ब्रिटिश अधिकारी

लंदन में खालिस्तान समर्थकों के भारतीय तिरंगे के अपमान को लेकर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ब्रिटेन के अधिकारियों ने निंदा की है। ब्रिटेन ने कहा है कि भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाएगा। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ेंःchina : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आज से रूस यात्रा, पुतिन से यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को करेंगे बात

बता दें कि भारत में खाालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इससे खालिस्तान समर्थक तमतमाए हुए हैं और उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लंदन में भारतीय उच्चायोग में हुए विरोध प्रदर्शन भी इन्हीं विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा था। यहां खालिस्तानी समर्थकों ने उच्चायोग पर लगे तिरंगा को उतार दिया। खालिस्तानी झंडा फहराने लगे। हालांकि, तुरंत उच्चायोग के एक भारतीय अधिकारी ने खालिस्तानी समर्थकों को ऐसा करने से रोक दिया। बताया जाता है कि खालिस्तानी समर्थकों ने इस दौरान तोड़फोड़ भी की। इस मामले में ब्रिटिश पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *