देहरादून। राजभवन उत्तराखंड में आज से वसंतोत्सव शुरू हो गया है। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने उत्सव का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। प्रदेश की जनता भी यहां आकर मन को तरोताजा करने वाले इन नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।
तीन दिवसीय वसंतोत्सव शुक्रवार दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक तथा चार व पांच मार्च को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी। आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इस वर्ष तिमरू को विशेष डाक आवरण जारी किए जाने के लिए चयनित किया गया है। इस आयोजन में राज्य के लगभग 30 विभाग हिस्सा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ेंःCabinet meeting: धामी सरकार ने नहीं बढ़ाया गन्ने का समर्थन मूल्य, गन्ना किसान नाराश