लंदन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं। उन्हें लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने लैक्चर के लिए आमंत्रित किया है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। राहुल ने आरोप लगाया कि उनके फोन की पेगासस के माध्यम से जासूसी भी की गई और इसकी जानकारी खुद खुफिया अधिकारियों ने दी।
यह भी पढ़ेंःG-20 Meeting: भारत ग्लोबल साउथ की आवाज-पीएम मोदी
लंदन की यूनिवर्सिटी में दिए भाषण में राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत में मौजूदा सरकार विपक्षी पार्टियों के लोगों को गलत तरीके से फंसा रही है। उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लगातार दबाव महसूस करते हैं, क्योंकि विपक्ष के खिलाफ गलत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि मेरे खिलाफ भी बिना बात के आपराधिक मुकदमे दर्ज किये गए हैं। राहुल ने कहा कि भारत में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला किया जा रहा है, जिससे लोगों के साथ संवाद करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन में पेगासस डालकर जासूसी की जा रही है।