देहरादून। जोशीमठ में भूधंसाव के निरीक्षण व अध्ययन के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञों की सात सदस्यीय टीम सोमवार को जोशीमठ पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया और राज्य परियोजना प्रबंधन समूह (नमामि गंगे), राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के एक-एक प्रतिनिधि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-#JOSHIMATH: कांग्रेस नेता प्रीतम पहुंचे जोशीमठ, प्रभावितों से मिले, सरकार पर उठाये सवाल