Holi : इस बार भद्रा पुंछ में होगा होलिका दहन, 18 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली – The Hill News

Holi : इस बार भद्रा पुंछ में होगा होलिका दहन, 18 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली

देहरादून: होलिका दहन गुरुवार को भद्रा पुंछ में किया जाएगा। रात 9:06 से 10:16 बजे तक भद्रा पुंछ रहेगा। इस एक घंटे 10 मिनट के अंतराल तक होलिका दहन का शुभ मूहूर्त रहेगा।

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन हालिका दहन किया जाता है। आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि गुरुवार को दोपहर एक बजकर 29 मिनट से शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में होलिका दहन गुरुवार का होगा। वहीं गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से भद्रा प्रांरभ होगी जो रात एक बजकर 13 मिनट तक रहेगी। पुंछकाल में भद्रा का प्रभाव कम रहता है, जिसकी वजह से भद्रा की छाया कमजोर हो जाती है और इसका दोष भी खत्म हो जाता है। इसलिए पुंछकाल में होलिका दहन शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन शरद ऋतु की समाप्ति व वसंत के आगमन पर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *