ऋषिकेश में शराब पीकर गाड़ी में हुड़दंग मचा रहे सात लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार को क्षेत्र में यात्रियों का अत्यधिक दबाव था। इसके चलते पुलिस की टीम यातायात को सुगमता से संचालित करने के लिए जगह-जगह तैनात थी। इस दौरान वाहनों को भी चेक किया जा रहा था। एक वाहन में पांच व्यक्ति सवार थे। जो सड़क पर हुड़दंग मचाते हुए गाड़ी चला रहे थे। एक अन्य कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। यह हुड़दंग मचाते हुए वाहन चला रहे थे। इन सभी सात लोग का मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन सभी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।