uttarakhand news: चट्टान दरकने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद

पिथौरागढ़ : एक दिन चटक धूप खिलने के बाद गुरुवार को फिर मौसम ने रंग बदल दिया है। उच्च हिमालय में भारी हिमपात हो रहा है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पेलसीता के बाद बारूदी विस्फोट से पहाड़ दरक गया है। उच्च हिमालय में गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग पर छियालेख से लिपुलेख के बीच ग्यारह स्थानों पर ग्लेशियर खिसक कर आ चुके हैं। बीआरओ मार्ग से बर्फ हटाने में जुटा है। दारमा मार्ग दर से आगे मिलम मार्ग रिलको से आगे बंद है। चीन सीमा का सम्पर्क कटा हुआ है। जिले भर में दिन में आसमान में बादलों की आवाजाही रही। उच्च और उच्च हिमालय में घने बादल छाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *