अजीबो गरीब जानवर की असलियत जान लोगों का खून खौल उठा

जानवरों के साथ क्रूरता के कई वीडियोज फोटोस वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है।  एक शख्स ने मजाक में बन्दर को लाल पेंट से रंग दिया। इसके बाद बंदर को जंगल में छोड़ दिया चूंकि लाल रंग की वजह बंदर को कोई पहचान नहीं पाया, इस वजह से उस पर अन्य बंदरों ने ही अटैक कर दिया। जानवरों के साथ मजाक के नाम पर ऐसी क्रूरता के इस वीडियो को देख लोगों का खून खौल गया। कई लोगों ने इस वीडियो को रिपोर्ट कर शख्स की पहचान कर उसे सजा देने की मांग की।   इसमें पिंजरे में बंद बंदर लाल नजर आ रहा था। इसे किसी ने लाल रंग से पेंट कर दिया था। देखने में ये बेहद अजीब लग रहा था।  फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि मलेशिया में बंदरों को पेंट करना काफी कॉमन होता जा रहा है। हर साल इस तरह के कई मामले रिपोर्ट किये जाते हैं। इस वीडियो में दिख रहे बंदर को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया था, लेकिन ये इसके लिए अच्छी बात साबित नहीं हुई। रंग की वजह से बंदर पहचान में नहीं आ रहा था। ऐसे में कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि बंदर को उसके ही समुदाय के जानवरों ने हमले में घायल कर दिया होगा।  ना सिर्फ घायल, बल्कि हो सकता है उसकी जान ले ली गई होगी। लोगों ने एनिमल वेफेयर को इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एक्शन लेने की रिक्वेस्ट कही। कई लोगों ने लिखा कि ऐसा करने वाले के साथ भी ऐसा ही करना चाहिए। उसे भी रंगकर खुले में छोड़ देना चाहिए। इस तरह की अमानविय घटना से लोगो  मे सख्त नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *