रूस कभी भी कर सकता है यूक्रेन पर हमला, संयुक्त राष्ट्र की बैठक शुरू – The Hill News

रूस कभी भी कर सकता है यूक्रेन पर हमला, संयुक्त राष्ट्र की बैठक शुरू

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है। सोमवार को पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दे दी है। दो प्रांतों को रूस की मान्यता मिलने के बाद अब वह अलग देश बनेंगे। इसी की आड़ में रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है। दो नए प्रांतों पर यूक्रेन का कब्जा खाली करवाने के लिए यूक्रेन पर रूस का युद्ध होना तय बताया जा रहा है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक चल रही है।

 

अमेरिकी विदेश मंत्री ने की चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ डीपीआरके में विकास और यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के बारे में बात की। उन्होंने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *