प्रियंका गांधी आज लखनऊ की नौ विधानसभाओं में करेंगी रोड शो – The Hill News

प्रियंका गांधी आज लखनऊ की नौ विधानसभाओं में करेंगी रोड शो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ का राजनीतिक तापमान बढ़ाएंगी। उनका आज लखनऊ में रोड शो हो रहा है। लखनऊ की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र को कवर करने के प्रयास में वह 171 किलोमीटर का रोड शो करेंगी।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आक्सीजन देने के प्रयास में लगीं पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का आज लखनऊ में रोड शो है। वह पहले चरण में करीब दस किलोमीटर का रोड शो करेंगी। लखनऊ में अपने निवास स्थान कौल हाउस से पहले गोमतीनगर के 1090 1090 चौराहा तक जाएंगे। इसके बाद 1090 चौराहा से उनका रोड शो पालीटेक्निक चौराहा तक है। प्रियंका गांधी वाड्रा पालीटेक्निक से फैजाबाद रोड पर चिनहट कोतवाली क्षेत्र के मटियारी चौराहा तक जाएंगी। इसके बाद शिवम मेडिकल स्टोर्स से रोड शो विधायक चौराहा होते हुए जे एम डी ज्वैलर्स पर समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *