बागेश्वर: कपकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने एक विदेशी महिला को 1. 40 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रही थीं। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। साथ ही उनके देश के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। बता दें, मुखबिर की सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस, हाल निवासी हरी सिंह का मकान कालीमठ, कसार देवी, जनपद अल्मोड़ा से पूछताछ की। उसे चैक किया गया और महिला के कब्जे से अवैध 1.40 किलोअवैध चरस बरामद की।