ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही भातवंशी विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर ने ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्ड अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। यह कार्ड तमिल भाषा में छपा हुआ है।
हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की ओर से अब तक इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। कस्तूरी शंकर ने शादी का कार्ड शेयर करते हुए लिखा, ‘ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी होने वाली है। पारंपरिक तमिल मुहूर्त पत्रिका के अनुसार, हम कह सकते हैं कि यह शादी तमिल रीति रिवाजों से होगी। क्या इसाई रीति रिवाजों से भी शादी होगी? बधाई हो ग्लेन और विनी!’