पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज – The Hill News

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार की सुबह से ही दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 09 फरवरी यानि आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है। 09 फरवरी की रात में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *