किच्छा में दहाड़े राहुल गांधी, बोले-मोदी प्रधानमंत्री नहीं राजा है जो किसी की नहीं सुनता – The Hill News

किच्छा में दहाड़े राहुल गांधी, बोले-मोदी प्रधानमंत्री नहीं राजा है जो किसी की नहीं सुनता

किच्छा। कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ऊधमसिंहनगर की किच्छा विधानसभा में किसान सम्मान रैली के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हैं बल्कि राजा हैं। और  राजा किसी की बात नहीं सुनता।

संबोधन में सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बधाई इस बात की है कि आप इन तीन कानूनों के खिलाफ पत्थर जैसे पहाड़ जैसे खड़े हो गए और आपने एक ईंच इनको नहीं दिया। कोई समझोता नहीं किया। एक कदम पीछे नहीं हटे और हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। ये आपका इतिहास है। राहुल ने कहा कि किसान सिर्फ देश को भोजन नहीं देता बल्कि देश को रास्ता दिखाने का काम भी कर सकता है।
उन्होंने कहा कि आपने देश की सरकार को बताया कि हिंदुस्तान की सच्चाई से हम नहीं हटने वाले हैं। आम हमें न खरीद सकते हो, ना डरा सकते हो। इस सरकार को ये समझाना बहुत जरूरी था और है। पार्लियामेंट में अपने भाषण में मैने कहा कि दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक अमीरों का हिंदुस्तान, प्राइवेट हवाई जहाज, सेवन स्टार होटल, अमीर लोगों का हिंदुस्तान, उसमें कानून से भी कोई लेना देना नहीं। कुछ भी कर दो। चुने लोगों का हिंदुस्तान। हिंदुस्तान में सौ लोगों के पास हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोगों से ज्यादा धन है। ऐसी इंकम डिस्पेरिटी किसी और देश में नहीं है। दूसरा हिंदुस्तान, गरीब, किसान, मजदूरों का है। उसमें आपको रोजगार नहीं मिलेगा। आपकी जमीन छीनी जाएगी। पेट्रोल के दाम बढ़ते जाएंगे। महंगाई बढ़ती जाएगी। दो हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। हम एक हिंदुस्तान चाहते हैं। न्याय हिंदुस्तान में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े रहे क्योंकि उनके साथ अन्याय हुआ। मनमोहन सिंह के समय गोल्डन पीरिएड इसलिए था कि उस समय किसानों और सरकार के बीच बातचीत थी। सरकार के सारे दरवाजे खुले थे। कभी सहमति व असहमति होती थी।

उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री जबकि आज हिंदुस्तान में राजा है। देश के किसान एक साल सर्दी में कोविड में सड़क पर खड़े थे। प्रधानमंत्री ने उनसे बात करने की कोशिश तक की? क्या उनसे पूछा कि मेरे से बात करो? क्या प्रधानमंत्री ने ये कहा कि मुझे समझाओ कि तुम कृषि कानून क्यों नहीं चाहते हो?
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा ये किसान हैं, ये मजदूर हैं। मैं राजा हूं, राजा मजदूर और किसान से बात नहीं करता। राजा न सुनेगा ना बात करेगा। राजा न सुनेगा ना बात करेगा। राजा सिर्फ निर्णय लेगा। नरेंद्र मोदी सोचते हैं राजा निर्णय लेगा तो जनता चुप रहे। यदि जनता चुप नहीं रहेगी तो सीबीआइ, ईडी, पुलिस और पैगासस शुरू हो जाएगा। बड़े उद्योगपति के लिए बैंक के दरवाजे खुले होते हैं, हमारे लिए बंद हैं। आपने हमें कहा हमारा कर्जा वापस करो। हमने दस दिन में करके दिखाया। 70 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। हमने फ्री गिफ्ट नहीं दिया। हम समझे आप मुश्किल में हो। इसलिए मदद की। क्योंकि आप देश की मदद की। हम जानते हैं आपके बिना देश नहीं चलेगा। ये देश भूखा रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि कल गोवा में हमने न्याय योजना लॉंच की। निर्णय लिया सबसे गरीब लोगों को कांग्रेस पार्टी की सरकार सीधे खाते में पैसा हर माह देगी। ये ही उत्तराखंड में भी किया जाएगा। उन्हें लगे कि सरकार उनके साथ खड़ा है। यदि हमने घोषणापत्र में कुछ लिख दिया तो जो भी सीएम बनेगा, उसे लागू करने की उसकी गारंटी है। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जी का भाषण याद है। दो करोड़ नौकरी दूंगा, काला धन मिटा दूंगा। जो गरीब का है वो अपने मित्रों को पकड़ा दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *