भाजपा करती है समाज बनाने कामः राजनाथ सिंह – The Hill News

भाजपा करती है समाज बनाने कामः राजनाथ सिंह

मथुरा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि समाज बनाने के लिए होनी चाहिए। भाजपा समाज को बनाने का काम करती है। लोगों को एक करने का काम करती है। विकास के काम को लेकर कोई भेदभाव नहीं करती है। मजहब और जाति की राजनीति भाजपा को स्वीकार नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगते हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश बहुत अच्छी कानून और व्यवस्था दी है। गुंडे और माफिया आजकल जेल में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *