देहरादून। कांग्रेस पार्टी दो फरवरी को अपना प्रतिज्ञा पत्र जारी करने जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रतिज्ञा पत्र (मेनिफेस्टो) जारी करेंगी। 2 फरवरी को वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रियंका गांधी उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र लॉन्च करेगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि 70 विधानसभाओं में कोरोना प्रोटोकॉल की बाध्यता को ध्यान में रखते हुए प्रतिज्ञा पत्र को डिजिटल माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। वहीं पूरे प्रदेश में डिजिटल माध्यम से ही कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञापत्र को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।