ढाई साल के बच्चे की गजब मेमोरी, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है अनुराज कुंडू का नाम – The Hill News

ढाई साल के बच्चे की गजब मेमोरी, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है अनुराज कुंडू का नाम

झारखंड स्थित लोहरदगा के अुनराज कुंडू की गजब की मेमोरी है। ढाई साल की  उम्र में किसी बच्चे को इतना सब कुछ कैसे याद रह पाएगा, लेकिन यह बच्चा तो जैसे सब कुछ रट कर बैठा हो। लगातार जवाब देता है चला जाता है। दूसरों की बात तो दूर अभिभावक भी बच्चे की प्रतिभा को देखकर हैरान रह जा रहे हैं। इस बच्चे की प्रतिभा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला है। बच्चे को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। निश्चित रूप से एक अभिभावक की जिम्मेवारी अपने बच्चों को लेकर सर्वोपरि होती है। कहा भी जाता है कि एक शिशु के लिए माता-पिता ही प्रथम गुरु होते हैं। अनुराज कुंडू की प्रतिभा को पहचानने का काम स्वयं उनके माता-पिता ने किया। बच्चे ने अपनी प्रतिभा से अपने माता-पिता को ऐसे प्रभावित किया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब वह बच्चा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा कर एक प्रेरणा बन चुका है। वह बड़ी आसानी से किसी भी चीज को याद कर लेता था, धीरे-धीरे अनुराज में सीखने और याद करने की क्षमता बढ़ने लगी।  उसने देखते ही देखते 24 जानवरों की पहचान, अंग्रेजी अल्फाबेट, 12 रंगों के नाम, 14 पार्ट्स ऑफ बॉडी, नौ फ्रूट्स, आठ वेजिटेबल्स, दस वाहनों के नाम, सामान्य ज्ञान से जुड़े हुए 15 प्रश्नों के उत्तर, देश के सभी राज्यों की राजधानी का नाम, नंबर, सात दिनों के नाम, 12 मंथ इन ए ईयर, मौसम के नाम, कविता, यह सब कुछ महज दो साल नौ महीने की उम्र में ही सीख लिया।

अनुराज की प्रतिभा ने माता-पिता को काफी हद तक प्रभावित किया। इसके बाद अनुराज के माता-पिता ने उसकी प्रतिभा को निबंधित कराने का संकल्प लिया। उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अनुराज  की प्रतिभा से संबंधित जानकारियों को शेयर करते हुए रिकॉर्ड करने का अनुरोध किया। जिसके बाद अनुराज को उसकी प्रतिभा में खरा पाए जाने पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उसे स्थान दिया गया। साथ ही उसे मेडल, प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान किया गया है। सोशल मीडिया पर इस बच्चे का वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को देख कर हैरान हो जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *