महिला दिल्ली के पूर्वी विनोद नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। उसने कहा कि उसका बेटा और पोता संपत्ति के लिए उसे परेशान करता है। उसका पोता छह महीन पहले एक कुत्ते को अपने घर लाया था। उसने अपने पोते से बार-बार कहा कि कुत्ते को घर में न रखे, वह बहुत खतरनाक है, लेकिन उसने बात नहीं मानी। वृद्ध महिला ने बताया कि 13 जनवरी 2021 को उसके पोते ने उस पर कुत्ते से हमला करा दिया। इसके बाद कुत्ते ने उसके हाथ पर कई जगह काट लिया। इस मामले को लेकर महिला ने डीसीडब्ल्यू की 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल करके 20 जनवरी 2022 को शिकायत की। इस पर महिला आयोग की टीम महिला के घर पहुंची और मामले का जायजा लिया। महिला ने कहा कि उसे जान का भी खतरा है। आयोग की टीम महिला को कल्याणपुरी थाने लेकर गई, जहां धारा 289 के तहत मामला दर्ज किया गया।