देहरादून। धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो भाजपा के नेताओं की प्रीतम सिंह से बातचीत हो रही है। प्रीतम सिंह तीन बार के विधायक हैं। इससे पहले वह उत्तराखंड क्रांति दल में थे, लेकिन 2017 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के एक नेता की प्रीतम से वार्ता हो रही है।