आज देहरादून में खेल मंत्री अरविंद पांडे ने खेल एवं खिलाड़ियों, युवाओं के उन्नयन हेतु खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उत्तराखंड खेल नीति-2020, पी.आर.डी. के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों हेतु सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण सम्बंधित विषयों पर चर्चा की।उत्तराखण्ड के अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार जी को टोक्यो पैरालंपिक्स में कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरुप ₹50 लाख की धनराशि तथा राजपत्रित नौकरी पर नियुक्त दी जाएगी। टोक्यो ओलंपिक्स में इतिहासिक हैट्रिक लगाने वाली प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरुप ₹5 लाख की धनराशि दी जाएगी।