गणतंत्र दिवस परेडः राजपथ पर दिखेगी डोबरा चांटी पुल की झलक – The Hill News

गणतंत्र दिवस परेडः राजपथ पर दिखेगी डोबरा चांटी पुल की झलक

देहरादून। नई दिल्ली में राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार देवभूमि उत्तराखंड की झांकी नजर आएगी। जिसमें सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चांठी पुल और भगवान बद्रीविशाल के मंदिर की भव्यता एवं दिव्यता को दर्शाया जाएगा।

नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान के मुताबिक देवभूमि उत्तराखंड की झांकी में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब को सबसे आगे। इसके बाद टिहरी बांध फिर डोबरा चांठी पुल और इसके बाद करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र भगवान बद्रीविशाल के मंदिर को दर्शाया जाएगा।
कुमाऊं सांस्कृतिक लोककला दर्पण लोहाघाट चंपावत के 16 लोगों का सांस्कृति दल झांकी के साथ चलता नजर आएगा। चौहान के मुताबिक राज्य गठन के बाद से अब तक 13 बार उत्तराखंड की झांकी का चयन हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *