एक कहावत है न कि इंसान प्यार में अंधा हो जाता है मगर कई बार ये बात हकीकत में बदल जाती है। प्यार मे पड़े लोग अपना सुख, चैन, खुशियां, जैसी तमाम चीजें अपने पार्टनर के नाम करने में जरा भी नहीं हिचकते हैं। मगर एक बॉयफ्रेंड उससे भी आगे बढ़कर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ ऐसा कर गया कि जो भी इस बारे में सुनेगा वो जरूर समझ जायगा कि ये लड़का अपनी प्रेमिका से कितना प्यार करता होगा। मगर उसकी प्रेमिका उससे उतना प्यार नहीं करती थी, जैसा वो करता था।
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको के रहने वाले टीचर ऊजिएल मार्टिनेज ने हाल ही में अपने टिकटॉक पर एक हैरान करने वाली बात बताई जिसे जानकर लोग दंग हो गए। ऊजिएल ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दे दी थी। मगर इसके बाद जो अंजाम हुआ वो चौंकाने वाले था।
ऊजिएल ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को किडनी दी मगर ऑपरेशन के एक महीने बाद ही गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया और किसी और से शादी कर ली। इस बात से शख्स बेहद दुखी नजर आया, उसने अपने टिकटॉक पर जो वीडियो शेयर किया उसमें वो सोफे पर लेटे बहुत दुखी नजर आ रहे थे।सोशल मीडिया पर ये वीडियो लाखों लोगों ने देखा है और ऊजिएल को सांत्वनाए भी मिल रही है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऊजिएल ने इस वीडियो के बाद एक नया वीडियो भी शेयर किया जिसमें उसने कहा कि उसके और उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड के बीच अभी भी रिलेशनशिप अच्छे हैं। उसने कहा कि वो इमोशनली ठीक है और ये भी बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड भी इमोशनली सही है। उसने कहा कि मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। हम भले ही अब दोस्त नहीं हैं मगर हम एक दूसरे से नफरत नहीं करते हैं।