उत्तर प्रदेश से सीएम योगी आदित्यनाथ को एक और बड़ा झटका लगा है। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि वह भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उधर, विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट…
1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।
2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।
3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।
4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे।
5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
7. बृजेश प्रजापति, विधायक
8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
9. विनय शाक्य, विधायक
10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
12. मुकेश वर्मा, विधायक
13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री
14. बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक