देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा से गलबहियां करने में लगे अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर कड़ी कार्रवाई की है। किशोर को पार्टी के तमाम ओहदों से हटा दिया गया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी