भारत-चीन के बीच 14वें दौर की सैन्य वार्ता आज – The Hill News

भारत-चीन के बीच 14वें दौर की सैन्य वार्ता आज

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बुधवार को 14वें दौर की सीमा वार्ता होगी। सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता में पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों से दोनों देशों के सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा होगी। हालांकि चीन ने वार्ता शुरू होने से पहले ही दबाव  बनाते हुए सीमा पर हालात सामान्य करने का जिम्मा भारत पर थोप दिया है। 10 अक्टूबर, 2021 को दोनों देशों के बीच 13वें दौर की सीमा वार्ता हुई थी।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से वार्ता और संवाद बनाए हुए हैं। चीन उम्मीद करता है कि भारत स्थिति को आपातकालीन मोड से नियमित दैनिक आधार वाले प्रबंधन चरण में ले जाने में मदद करेगा।

वहीं, नई दिल्ली में भारतीय रक्षा सूत्रों ने कहा कि 20 महीने से चले आ रहे विवाद पर दोनों पक्षों के बीच 14वें दौर की सैन्य वार्ता से पहले, पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों में मुद्दे के समाधान के लिए चीन के साथ सार्थक वार्ता होने को लेकर आशान्वित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *