आप कार्यकर्ताओं ने फूंका सुबोध उनियाल का पुतला – The Hill News

आप कार्यकर्ताओं ने फूंका सुबोध उनियाल का पुतला

खबरें सुने

उत्तरकाशी: एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल में प्रदेश की जनता को लेकर अभद्र टिप्पणी पर आप कार्यकर्ताओं ने उत्तरकाशी बस अड्डे पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी के नेताओं पर प्रदेश की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उत्तरकाशी बस अड्डे पर एकत्रित हुए और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला आग के हवाले करते हुए जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुबोध उनियाल ने प्रदेश की जनता के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस दौरान आप कार्यकर्ता राजेंद्र बुटोला ने कहा कि जिस जनता ने भाजपा पार्टी को प्रदेश के विकास की कमान संभाली, आज उसी पार्टी के नेता जनता की अपमान कर जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *