लड़कियों को नही पसंद अपने पार्टनर की ऐसी आदतें – The Hill News

लड़कियों को नही पसंद अपने पार्टनर की ऐसी आदतें

खबरें सुने

रिलेशनशिप में छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। अक्सर छोटी बातें टाइम के साथ बड़ी होती जाती है और आपका रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। कुछ ऐसी आदतें हैं, जो महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इन आदतों की वजह से आपकी पार्टनर आपसे दूरी बना सकती है-

हमेशा अपने बारे में सोचना – अपने बारे में सोचना गलत नहीं है लेकिन दूसरों को दुख पहुंचाकर या उनका नुकसान करके सिर्फ अपना फायदा देखना आपको न सिर्फ स्वार्थी बनाता है बल्कि अगर आप ऐसा ही रवैया पार्टनर के लिए भी रखते हैं, तो पार्टनर के मन से आप इज्जत और प्यार दोनों खोने लगते हैं।

कम्युनिकेशन गैप – कभी-कभी आप बिजी हो जाते हैं लेकिन अगर बिजी रहने की वजह से आप अपनी पार्टनर से बिल्कुल भी बात नहीं करते, तो इससे उनके मन में कई तरह की बातें आने लगती है। जिससे रिलेशनशिप में दूरियां आने लग जाती है।

पार्टनर की पसंद या नापसंद का ख्याल न रखना – पार्टनर की पसंद और नापसंद का ख्याल न रखते हुए हमेशा अपने बारे में सोचते रहने से आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि आपको उनकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *