चुनाव से पहले सड़क पर आई कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाईः मदन कौशिक – The Hill News

चुनाव से पहले सड़क पर आई कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाईः मदन कौशिक

खबरें सुने

भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा ने राज्य में अब तक कांग्रेस की भूमिका को संदिग्ध बताया है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अब तक राज्य में कांग्रेस की भूमिका पर तमाम तरह के आरोप लगाए है। मदन कौशिक ने कहा कि राज्य निर्माण से पहले कांग्रेस के बड़े नेता कहते थे कि मेरी लाश पर राज्य का निर्माण होगा। तो वही, अटल सरकार की ओर से दिये गए विशेष पैकेज को भी कांग्रेस की तात्कालिक डबल इंजन की सरकार ने समाप्त कर दिया था।

मदन कौशिक ने हरीश रावत पर कसा तंज, कहा जो लोग कहते थे उत्तराखंड की चाहत हरीश रावत अब कांग्रेस की चाहत नही रहे। साथ ही कहा कि सेना के बात करने वाली कांग्रेस तमाम जगह पर सेना का अपमान करती नजर आई है। खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहे हुई घटना के दौरान कांग्रेस ने चुप्पी साधी थी। लेकिन अब आगामी चुनाव में हारे हुए युद्ध मे कांग्रेस छटपटाति नज़र आ रही है। हालांकि, आज भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और युवा मुख्यमंत्री निर्देश पर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। और आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा 2017 से बड़ी जीत के साथ सत्ता पर काबिज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *