देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्य 20, 21 दिसम्बर को उत्तराखंड में दो दिवसीय प्रवास पर रहेगें। यहां रोड शो के साथ ही पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस दौरान वह क्रिकेट भी खेलेंगे। कुन्दन लटवाल ने बताया कि 20 दिसम्बर को सुबह 10 बजे तेजस्वी सूर्य जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुचेंगे वहां उनका पुरे प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यक्रता स्वगत करेगें जौली ग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाऊस युवा मोर्चा रोड शो करेगा रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम रखे गए है पूरे रोड शो में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 2000 बाइको में रहेगें। 3 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य बैठक लेगें जिसमे जिलो के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलो और मंडलो के सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहेगें। शाम 5 बजे भाजयुमो के प्रदेश के पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक विभाग संयोजक सह संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक लेगें।श्री लटवाल ने बताया कि शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रबुद्ध युवा संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित किया जाएगा जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओ से संवाद करगें।