उत्तराखंड में शीत लहर, दो जिलों में शून्य से नीचे तापमान – The Hill News

उत्तराखंड में शीत लहर, दो जिलों में शून्य से नीचे तापमान

खबरें सुने

हल्द्वानी  : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। विशेषकर बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के 2500 मीटर से ऊंचाई वाले हिस्सों पर हिमपात हो सकता है। शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों कुछ जगह पाला गिरने से ठंड बनी रहेगी। कुमाऊं के दो जिलों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री रहा। लोहाघाट का तापमान माइनस 2.र्9 िडग्री रिकार्ड हुआ। नैनीताल का तापमान 3.5 डिग्री, हल्द्वानी में 10.3 डिग्री पहुंचने लगा है। तापमान में गिरावट की वजह से सुबह-शाम जबरदस्त ठंड पडऩे लगी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल ठंड का असर बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *