आज देहरादून में राहुल गांधी की रैली, “राहुल भैजी आला” के साथ कांग्रेस दिखएगी दम

देहरादून में आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विजय सम्मान रैली के जरिए कांगेस के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि 1971 में 16 दिसंबर के दिन ही भारत ने पाकिस्तान पर एतिहासिक जीत दर्ज कर दुनिया का नक्शा बदल दिया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनैतिक नेतृत्व में मिली जीत के रणबांकुरे रहे सैनिकों की वीरता और शहादत को याद करने के लिए राहुल गांधी खास तौर पर सैन्य भूमि उत्तराखंड आ रहे हैं। इस युद्ध में उत्तराखंड के भी कई वीर सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी।

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी इस दौरान शहीद सैनिकों के परिजनों और युद्ध में शामिल हुए सैनिकों को मंच से सम्मानित करेंगे। राहुल गांधी ठीक एक बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे और तीन बजे तक रैली में शामिल करेंगे। इस दौरान वो देश और प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस का दावा है कि रैली में पचास हजार से अधिक की भीड़ उपस्थित रहेगी और रैली से कांग्रेस प्रदेश में बदलाव का संदेश देगी।

उत्तराखंड विजय सम्मान रैली के लिए आज गुरुवार को देहरादून पहुंच रहे राहुल गांधी के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राहुल भैजी आला का नारा दिया है। रैली के जरिए कांग्रेस अपने चुनाव अभियान का दमदार आगाज करने की तैयारी कर रही है। विजय सम्मान रैली पार्टी ने 1971 में पाकिस्तान पर मिली शानदार जीत के पचास वर्ष पूरे होने के अवसर पर रखी है।

राहुल गांधी मंच पर ही युद्ध में शामिल रहे करीब सौ पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेंगे। चुनाव प्रचार की आगाज रैली होने के बावजूद पार्टी इसे बांग्लादेश युद्ध में मिली ऐतिहासिक जीत के जश्न के तौर पर ही पेश कर रही है। ऐसा कर पार्टी सैन्य मतदाताओं के लिए विशेष संकेत दे रहे रही है।

राहुल गांधी का यह रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम-

आज सुबह 11 बजे दिल्ली से करेंगे प्रस्थान

दोपहर 12:30 बजे परेड ग्राउंड पहुँचेंगे राहुल गांधी

दोपहर 12:40 बजे तीर्थ-पुरोहितों के द्वारा राहुल गांधी का किया जाएगा अभिषेक

दोपहर 12:50 बजे 1971 युद्ध में शामिल हुए सैनिकों का राहुल गांधी करेंगे सम्मान,

वीर नारियों का सम्मान व शहीद परिवारों का भी होगा सम्मान

दोपहर डेढ़ बजे जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *