आप की सरकार आई तो हर महिला को प्रति माह मिलेंगे 1000रुपये: केजरीवाल – The Hill News

आप की सरकार आई तो हर महिला को प्रति माह मिलेंगे 1000रुपये: केजरीवाल

खबरें सुने

काशीपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संरक्षक अरविंद केजरीवाल आज अपने काशीपुर दौरे पर हैं। पंतनगर एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा भी कर दी।


केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड की 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपए दिए जाएंगे। केजरीवाल ने ये भी घोषणा की है कि ये राशि विधवा पेंशन और अन्य सहायता राशि से अलग होगी। अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह पांचवां दौरा है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल कुल चार बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। गौर हो कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तमाम पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे पंतनगर हवाई अड्डे पहुंचे। यहां आप कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वो काशीपुर रवाना हुए। अरविंद केजरीवाल ने काशीपुर में महिलाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस संवाद कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे केजरीवाल काशीपुर के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 4:30 बजे हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले भी घोषणा कर चुके हैं केजरीवाल: उत्तराखंड में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था। ये घोषणा आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के पहले दौरे के दौरान की थी। इसके साथ ही उन्होंने गलत बिजली का बिल यानी पुराने बिजली के बिल माफ करने का वादा भी किया था। इसके पहले आप ने उत्तराखंड के लोगों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा भी की थी। अगले दौरे में अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड को देश की धार्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *