Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि – The Hill News

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के माध्यम से देश की रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से स्वतंत्रता के बाद एकीकृत भारत के निर्माण की नींव मजबूत हुई।

धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Pls read:Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद हुआ भावुक गुरु-शिष्य मिलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *