पशुपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज’ लांच, विजेता को मिलेगा दस लाख का पुरस्कार – The Hill News

पशुपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज’ लांच, विजेता को मिलेगा दस लाख का पुरस्कार

खबरें सुने
नई दिल्ली। पशुपालन और डेयरी विभाग ने स्टार्टअप इंडिया के साथ साझेदारी में, डॉ. वर्गीस कुरियन की जन्म शताब्दी पर गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस‘ कार्यक्रम के दौरान पशुपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज‘  का दूसरा संस्करण लॉन्च किया।
स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज का पहला संस्करण 12 सितंबर, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया था। पशुपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2.0 को केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, पुरुषोत्तम रूपाला ने पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के सामने आने वाली छह समस्याओं के समाधान के लिए नवीन और  व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक हल को तलाशने के लिए लॉन्च किया।
यह कार्यक्रम केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री पुरुषोत्तम रूपाला, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री, डॉ. एल मुरुगन और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालयान की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *