जानिए क्या है तुलसी के पौधा के तीन सबसे बड़े फायदे…

भरतीय घरों में तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है। ऐसे में ये पौधा अधिक्तर घरों में आसानी से मिल जाता है। अपने धार्मिक महत्तव के अलावा ये पौधा काफी फायदेमंद होता है। इसके कई फायदे हैं, जानिए क्या है वो..

हेयर फॉल- यह समस्या ज्यादातर महिलाओं को हो रही है। ऐसे में तुलसी बालों के झड़ने को नेचुरल रूप से ठीक करने में आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच नारियल के तेल को बराबर मात्रा में आंवला और तुलसी के पाउडर के साथ मिलाएं। अब पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसे 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। यह बालों को झड़ने से रोकेगा।

डैंड्रफ- सर्दियों के दिनों में लोगों में डैंड्रफ की परेशानी बढ़ जाती है। अपने बालों की देखभाल में तुलसी के कुछ पत्ते शामिल करें। जो लोग डैंड्रफ और खुजली वाली स्कैल्प से परेशान हैं, वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले तुलसी के तेल और नारियल के तेल की कुछ बूंदों को मिलाएं। हल्का गर्म करें और स्कैल्प पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह इसे धो लें। इससे डैंड्रफ धीरे-धीरे दूर हो जाएगा।

ब्लैकहेड्स- धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण ब्लैकहेड का होना एक आम समस्या हो गया है। तुलसी के पत्ते एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। ये ब्लैकहेड्स को रोकने में मदद करते हैं। आमतौर पर ऑयली स्किन वाले लोगों को ब्लैकहेड्स की समस्या ज्यादा होती है। ब्लैकहेड्स के लिए तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए तुलसी के पत्ते के ऊपरी हिस्से को गीला करें और धीरे से अफेक्टिड एरिया पर लगाएं। 5 मिनट बाद इसे धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *